विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल की मान्यता के बदले मांगी रिश्वत, दो अधिकारी गिरफ्तार।

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल की मान्यता के बदले मांगी रिश्वत, दो अधिकारी गिरफ्तार।

हरिद्वार-18 दिसम्बर 2025

हरिद्वार में विजिलेंस विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को विजिलेंस ने खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद और एक प्रधानाध्यापक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक गिरफ्तार⤵️

जानकारी के अनुसार, सह अभियुक्त मुकेश, जो मंगोलपुर श्यामपुरा हरिद्वार में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है,ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि यह रिश्वत Police Modern School, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की मान्यता से संबंधित औपबंधिक प्रमाणपत्र, यानी नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी कराने के नाम पर मांगी गई।

पुलिस ने किया दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार⤵️

शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की और जाल बिछाया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर खुद इस प्रक्रिया में शामिल थे और शिकायतकर्ता से 20 हजार की रिश्वत ले रहे थे। सतर्कता विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!