गैरसैंण माल्टा प्रतियोगिता का 6 दिसम्बर को होगा आयोजन,हरीश रावत करेंगे होस्ट, पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हरीश रावत आयोजित कर रहे हैं माल्टा प्रतियोगिता।
उत्तराखंड-04 दिसम्बर 2025
उत्तराखंड की शीतकालीन राजधानी में गैरसैंण माल्टा प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। ये माल्टा प्रतियोगिता 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस माल्टा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत की ओर से किया जा रहा है।
हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट कर माल्टा प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी है। हरीश रावत ने लिखा पर्यटन को समर्पित 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से गैरसैंण माल्टा प्रतियोगिता आयोजित होगी। दो मिनट में माल्टा खाने वाली बहन और पुरुष को क्रमशः ‘माल्टा सिस्टर’ और ‘माल्टा किंग’ के रूप में चयनित व सम्मानित किया जाएगा।
हरीश रावत ने उच्च मध्य हिमालय क्षेत्र की अद्भुत सौगात माल्टों का रसास्वादन करने के लिए सभी को आमंत्रित किया है,इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी हैय ये शर्त माल्टा, पकौड़ी आदि के रसास्वादन के बाद अदरक की फीकी चाय और हरिद्वार के गुड़ की कटक के साथ पीने की रखी गई है।
बता दें उत्तराखंड की राजनीति में हरीश रावत आम, ककड़ी पार्टी के लिए जाने जाते हैं। अब अब उन्होंने माल्टा पार्टी का आयोजन किया है।उनकी यह माल्टा पार्टी स्थानीय उत्पादों को प्रमोट करने के मकसद से की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आम लोगों से भी स्थानीय उत्पादों को लेकर प्रचार प्रसार करने की अपील की है।
