रंगचौणा के प्रधान मनोज नेगी बने गैरसैंण प्रधान संगठन अध्यक्ष।
नगली के नवीन बहुगुणा को उपाध्यक्ष व स्यूणी तल्ली के सुरेंद्र नेगी को महामंत्री का दायित्व।
गैरसैंण-10 फरवरी 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला
विकासखंड गैरसैंण के प्रधान संगठन का मंगलवार को ब्लाक सभागार में विधिवत गठन किया गया ।शुरूआत में 7 उम्मीदवारों के बीच अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति न बनने के बाद हुए चुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में डटे रहे।चुनावी मुकाबले में रंगचौड़ा के प्रधान मनोज नेगी ने 38 मत प्राप्त कर बाजी अपने नाम की। विकासखंड के कुल 95 में से 84 प्रधानों ने अपने मतदान का प्रयोग किया । जिसमें मनोज नेगी को 38 ,मलेठी के राजेंद्र सिंह को 26, सारिंगग्वाड के सुरेंद्र सिंह को 12 व कोयलख की चैता देवी को 8 मत प्राप्त हुए ।शुरुआत में आम सहमति बनाने के प्रयास जब कामयाब नहीं हुई तो ,तब लॉटरी के माध्यम से अध्यक्ष चुने जाने का विकल्प रखा गया।लेकिन इसे भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने खारिज कर दिया, जिसके बाद खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी ने एडिओ पंचायत रघुवीर लाल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।
तय निर्वाचन प्रक्रिया ओर वोटिंग के बाद मनोज नेगी को ब्लॉक प्रधान संगठन गैरसैंण का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया ।
वहीं मौके पर कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया ,जिसमें नगली के प्रधान नवीन बहुगुणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,उत्तरी झूमाखेत के दीपक बिष्ट व मालई के विनोद रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। तल्ली स्यूणी के प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी। कार्यकारिणी में पंचाली के अब्बल सिंह को सचिव ,जबकी पूजा भंडारी घनडियाल,प्रियंका नेगी रायकोट,सौरभ कुमार किरसाल , रतन सिंह सिंटोली ,नरेंद्र सिंह बुंगा,इंद्र सिंह भेडियाना के प्रधान को सह सचिव नियुक्त किया गया ।जबकि डूंगरी की प्रधान सीमा देवी को सचिव बनाया गया है । कोषाध्यक्ष पद पर भंडारीखोड की प्रधान बसंती देवी व बच्चछुवाबाण के दिनेश नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सेरा तेवाखर्क के प्रधान हुकम सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई,जबकि दिवाधार की संगीता देवी,जलचौरा के हीरा सिंह राणा,आली मज्याडी के लक्ष्मण सिंह और सारेंग्वाड के सुरेंद्र सिंह व स्यूणी मल्ली के जसवंत सिंह को सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
नवनिर्वाचित प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज नेगी ने कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसका हम सभी सम्मान करते हैं ,आगे पूरे संगठन को मिलजुल कर गैरसैंण क्षेत्र के विकास व समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने होंगे,इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दुर्ग रावत,ज्येष्ठ प्रमुख लीलाधर जोशी सहित निर्वाचन अधिकारी रघुवीर लाल व बीपीडीओ अंजू देवी उपस्थिति रही।
