अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव,निगम की JCB क्षतिग्रस्त,हंगामा।

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव,निगम की JCB क्षतिग्रस्त,हंगामा।

हल्द्वानी-13 दिसंबर 2025

हल्द्वानी के हीरानगर वार्ड संख्या-17 में अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को स्थिति बेकाबू हो गई। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर कब्जाधारक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें नगर निगम की जेसीबी मशीन का अगला शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कारणों से कार्रवाई तत्काल रोक दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मुखानी चौराहे से क्रियाशाला रोड के बीच नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। टीम के पहुंचते ही पहले कहासुनी और नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गई। पत्थर लगने से जेसीबी का शीशा टूट गया, हालांकि चालक और कर्मचारी सुरक्षित हैं।

सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी और मुखानी थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात नियंत्रित किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान गंभीर अपराध हैं। वीडियो-फुटेज व साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने दो-टूक कहा कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पर्याप्त पुलिस सुरक्षा के साथ दोबारा अभियान चलाकर स्वीकृत सार्वजनिक परियोजना को हर हाल में पूरा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!