JDU की पूर्व MLC का नक्सलियों से कनेक्शन, घर पर NIA की छापेमारी

JDU की पूर्व MLC का नक्सलियों से कनेक्शन, घर पर NIA की छापेमारी

बिहार के गया JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी के आवास पर NIA की टीम की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी सुबह 5 बजे से चल रही है। इस दौरान NIA को कई दस्तावेज भी मिलने की खबर मिल रही है। घर के अंदर रहे लोगों से पूछताछ चल रही है। पूर्व MLC मनोरमा देवी पति बिंदेश्वरी यादव तो नहीं रहे।

लेकिन, उस समय नक्सलियों को हथियार और कारतूस सप्लाई मामले में पकड़े गए थे। साथ ही उनके खिलाफ नक्सल गतिविधि और सांठगांठ का भी केस चला था। उनकी गाड़ी से गया में ही सैकड़ों की संख्या में कारतूस बरामद किए गए थे। उस वक्त उनके खिलाफ देश द्रोह के केस भी दर्ज किया गया था।

JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी का बड़ा बेटा रॉकी यादव देश के चर्चित रोड रेज गोली कांड का मुख्य आरोपी रहा है। सूत्रों की मानें तो बीते दिनों टिकरी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में एनआईए की छापेमारी हुई थी। छापेमारी के क्रम में दो युवकों से पूछताछ हुई थी।

दोनों युवकों ने JDU नेत्री मनोरमा देवी का भी नाम का खुलासा किया गया था। उन लड़कों का नक्सली कनेक्शन जांच में उजागर हुआ था। NIA ने दोनों युवकों से विशेष रूप से पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। इस दौरान एनआईए को मोबाइल बरामद हुआ था। सुत्रों का कहना है कि NIA ने बरामद मोबाइल में लगे सिम मनोरमा देवी के नाम से लिया गया था।

 

JDU की पूर्व MLC का नक्सलियों से कनेक्शन, घर पर NIA की छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!