देहरादून में छात्र दिव्यांशु जाटराना की मौत मामले में फरार आरोपियों पर गैर जमानती वारंट जारी, 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित।

देहरादून में छात्र दिव्यांशु जाटराना की मौत मामले में फरार आरोपियों पर गैर जमानती वारंट जारी, 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित।

देहरादून-30 मार्च 2026

प्रेमनगर क्षेत्र में झगड़ा और मारपीट में छात्र दिव्यांशु जाटराना की मौत मामले में फरार चल रहे सातों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी हासिल कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार विभन्न राज्यों में दबिश दे रही है। अभी तक इस घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

➡️क्या था मामला?⤵️

बता दें कि बीती 23 मार्च की रात में प्रेमनगर के केहरी गांव में छात्रों के 2 पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक दिव्यांशु जाटराना की इलाज के दौरान अस्पताल में जान चली गई थी।घटना के संबंध में परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया,फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

➡️अब तक गिरफ्तार आरोपी छात्र⤵️

1-युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश (उम्र 20 वर्ष) , निवासी- चांदी आरा, जिला भोजपुर, बिहार.

2-मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल (उम्र 19 वर्ष), निवासी- गंगापुर रोड, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर.

3-शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार (उम्र 20 वर्ष), निवासी- बिस्वा सरिया नगर, जिला पटना, बिहार.

4-अंकित भारद्वाज, निवासी- बिहार.

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेजों को चेक करने पर घटना में शामिल 7 अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।वहीं,आरोपियों के लगातार फरार चलने पर पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिए हैं। साथ ही देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी सातों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

➡️फरार आरोपी छात्र⤵️

1-ऋतिक राज पुत्र श्याम सिंह, निवासी- नोतन भटवालिया, संग्रामपुर, जिला ईस्ट चंपारण, बिहार.

2-शांतनु कुमार पुत्र प्रभात कुमार, निवासी- राधोपुर, जिला पटना, बिहार.

3-उज्जवल सिंह पुत्र तनु कुमार, निवासी- तिसखोरा, नौबतपुर, जिला पटना, बिहार.

4-अंकुर पुत्र पुरुषोत्तम कुमार, निवासी- महल्दीचक सोनपर, गोपालपुर, बिहार.

5-आदित्यराज पुत्र प्रभात, निवासी- राघवपर, विक्रम, जिला पटना, बिहार.

6-विनीत राज पुत्र दिनेश सिंह, निवासी- अमा, करीसाठ, जिला भोजपुर, बिहार.

7-प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह, निवासी- हनुमान नगर, जिला नवादा, बिहार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!