विद्यालयों में लापरवाही पर गिरी गाज,17 अध्यापक-लिपिकों का वेतन रोकने के आदेश।

विद्यालयों में लापरवाही पर गिरी गाज,17 अध्यापक-लिपिकों का वेतन रोकने के आदेश।

भीमताल (नैनीताल)-19 दिसम्बर 2025

मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा समय पूर्व विद्यार्थियों की छुट्टी करने पर जीआईसी सेमलखलिया एवं प्राथमिक विद्यालय सेमलखालिया विकासखंड रामनगर के 17 अध्यापकों एवं लिपिकों का वेतन रोकने के आदेश जारी

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द जायसवाल ने अवगत कराया कि शुक्रवार को रामनगर के सावलदे न्याय पंचायत के जीआईसी ढेला,प्राइमरी स्कूल ढेला,हाईस्कूल पटरानी, प्रा.वि पटरानी नंबर 3, प्रा.वि पटरानी, प्रा.वि कारगिल पटरानी, कन्या जूनियर हाईस्कूल सावलदे, प्रा.वि सावलदे, जीआईसी सेमलखलिया, प्रा.वि सेमलखालिया सहित 10 विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया.अनुपस्थित पाए गए अध्यापक एवं लिपिकों का तत्काल वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

सीईओ जायसवाल द्वारा जिले के सभी विद्यालयों को स्पष्ट रूप से सचेत किया है कि विद्यालयों के संचालन में कोई लापरवाही न बरती जाय एवं विद्यालय संचालन में समय का विशेष ध्यान रखा जाय। समय से पाठ्यक्रम पूर्ण न करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। नैनीताल के जीआईसी सेमलखलिया एवं प्राथमिक विद्यालय सेमलखालिया में निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने स्कूल में समय से पहले छुट्टी कर दी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा जिले के अन्य स्कूलों में शिक्षकों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने ने और गैर हाजिर मिलने के मामले पर भी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!