बच्चियों के साथ अश्लील हरकते कर रहे उत्तरप्रदेश के सलीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
गैरसैंण-06 मार्च 2026
गैरसैंण कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से महिलाओं व बच्चियों से अश्लील हरकत करने के आरोप में गैरसैंण पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गैरसैंण पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा गैरसैंण पुलिस को सूचना दी गई कि रिखोली-डिग्री कॉलेज सड़क निर्माण के कार्य में लगा हुआ एक मजदूर आने जाने वाली महिलाओं व बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। सूचना पर पहुंची गैरसैंण पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल मनोज सिरोला ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि पुलिस द्वारा मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 9/26 धारा 296 BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम⤵️
सलीम उर्फ अजीम पुत्र शकील निवासी रतनपुरा थाना अजीम नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष।
