नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रुड़की (हरिद्वार)-19 मार्च 2026
हरिद्वार जिले की भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है,आरोपियों में उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड के युवक शामिल हैं जिन्होंने एक किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
नशीला पदार्थ पिलाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म⤵️
जानकारी के मुताबिक, बीती 16 मार्च को सोमवार के दिन पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली भगवानपुर पुलिस को एक तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी एक निजी संस्थान में पढ़ाई करती है। जिसका चार युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके साथ ही हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौंथाण के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
भगवानपुर हाईवे से चार आरोपी गिरफ्तार⤵️
इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की. जिसके तहत पुलिस की टीम ने डिजिटल साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से चारों आरोपियों तक पहुंच बनाई। इसी कड़ी पुलिस टीम ने भगवानपुर हाईवे पर स्थित राणा कैफे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली भगवानपुर राजीव रौथाण ने बताया कि गैंगरेप के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपयों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गैंगरेप के आरोपी के नाम⤵️
➡️दानिश पुत्र फरमान, निवासी- छिदबना, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
➡️आजम पुत्र तहसीन, निवासी- मोहल्ला टोली, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार.
➡️शोयब पुत्र मुर्तजा, निवासी- शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार.
➡️उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा, निवासी- शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार।
