महिला से मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कब्जे से मंगलसूत्र बरामद।
रानीपोखरी (देहरादून)-20 दिसम्बर 2025
थाना रानीपोखरी क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र झपटमारी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के कब्जे से पीली धातु का मंगलसूत्र तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बीते 16 दिसंबर को मनोज सिंह निवासी थानो जंगलात चौकी,ने थाना रानीपोखरी में लिखित तहरीर दी गई तहरीर में बताया गया कि बीते 16 दिसंबर दोपहर करीब 12 बजे उनकी माता सरोजनी देवी जंगल से घास काटकर थानो–रायपुर मार्ग से घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और जंगल की ओर फरार हो गया।
घटना के आधार पर थाना रानीपोखरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने क्षेत्र में गश्त बढ़ाई, संदिग्धों की चेकिंग की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को जाखन नदी पुल के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शिव नाथ, अविनाश और मिर्जा, निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, थाना डोईवाला बताए।तलाशी के दौरान आरोपी मिर्जा के कब्जे से पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद हुआ। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने आपसी साजिश के तहत महिला से मंगलसूत्र झपटमारी की थी।आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया जहां कोर्ट के आदेश के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
