बेटे को एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप,मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बेटे को एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप,मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी।

लक्सर (हरिद्वार)-31 मार्च 2026

हरिद्वार के लक्सर में एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर एक शिक्षक से 36.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीडित की तहरीर पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर पंचायत सुल्तानपर आदमपर निवासी जहांगीर आलम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में हज ड्यूटी के दौरान उसकी मुलाकात डॉ. शकील अहमद से हुई थी, जिससे बाद में पारिवारिक संबंध बन गए। वर्ष 2024 में जब उसके बेटे का एमबीबीएस में एडमिशन नहीं हो पाया तो डॉ. शकील अहमद ने अपने परिचित इकबाल अहमद सिद्धकी के माध्यम से सरकारी सीट पर एडमिशन कराने का भरोसा दिलाया।आरोप है कि एडमिशन कराने के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग की गई और किश्तों में 36.20 लाख रुपए विभिन बैंक खातों में टांसफर कराए गए उसके बाद आरोपियों ने सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर फर्जी ई-मेल, फर्जी फ्लाइट टिकट और कूट रचित दस्तावेज भेजकर भरोसा बनाए रखा।जब पीड़ित को शक हुआ और उसने संबंधित मेडिकल कॉलेज में जानकारी की तो दस्तावेज फर्जी निकले। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बाद में पैसे वापस करने का आश्वासन दिया और कुछ रकम लौटाई। लेकिन आरोपियों ने अधिकांश रकम हड़प ली और चेक देने के बावजूद भी बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी लगातार धमकियां देने लगे। पीडित ने मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग, बैंक ट्रांजेक्शन और फर्जी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं।

वहीं मामले में लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारि देवेंद्र सिंह ने बताया कि एमबीबीएस की सीट पर एडमिशन कराने को लेकर 36 लाख की ठगी का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की तहरीर पर डॉक्टर शकील अहमद, इकबाल अहमद और एक युवती निवासी लखनऊ तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जं कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!