घर में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश,सरगना महिला गिरफ्तार,तीन लड़कियों को किया गया रेस्क्यू।
देहरादून-17 मार्च 2026
राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है. कैंट थाने क्षेत्र के बिंदाल इलाके में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन पीड़िताओं का रेस्क्यू भी किया है, जिसने जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला है,जो अपने घर में ही ये गलत काम करवा रही थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी महिला व्हाट्सएप के जरिए पीड़िताओं की फोटो ग्राहकों को भेजती थी। इसके बाद फोन पर ही ग्राहकों से रेट व मिलने का स्थान निर्धारित किया जाता है। महिला अपने साथियों के जरिए महिलाओं को ग्राहकों के पास भेजती थी।
पुलिस ने बताया कि देहरादून एसएसपी को इस तरह की सूचनाएं मिल रही थी, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने बिंदाल क्षेत्र ने एक घर पर अचानक से छापा मारा और गंदे खेल का भड़ाफोड़ किया. पुलिस के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर एएचटीयू (Anti Human Trafficking Unit) देहरादून और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात को गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में अचानक से छापा मारा।पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर के अंदर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिती में मिले,जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम ने अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला सहित 03 आरोपियों रानी देवी, आशीष कुमार पाण्डे, फूलों खान को गिरफ्तार करते हुए तीन महिलाओं को रेस्क्यू भी किया
सीओ मसूरी जगदीश पंत ने बताया कि मकान आरोपी रानी देवी का है, जो पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी।मौके से रेस्क्यू की गई महिलाओं को रानी देवी ने काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था और उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रही थी।
रानी देवी व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट और लड़कियों को भेजने का समय व स्थान निर्धारित करती थी। इसके बाद आरोपी आशीष लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था और जिसके एवज में उसे मोटा कमिशन मिलता था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
