इलेक्ट्रिक बसों का विरोध,उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने बैठक कर बस के संचालन पर की रोक लगाने की मांग।

इलेक्ट्रिक बसों का विरोध,उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने बैठक कर बस के संचालन पर की रोक लगाने की मांग।

ऋषिकेश-08 दिसम्बर 2025

ऋषिकेश में नेपाली फार्म से शहर तक फरवरी महीने से शुरू होने जा रही इलेक्ट्रिक बसों का विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने बैठक कर बस के संचालन पर रोक लगाने की मांग सरकार से की है. ऐसा नहीं होने पर परिवहन महासंघ ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

बता दे कि उत्तराखंड शहरी विकास क्षेत्र एजेंसी शहर में फरवरी महीने से 27 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने की तैयारी कर रही है। बसों की खरीद जनवरी तक की जानी है। यह जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड परिवहन महासंघ भड़क गया है। परिवहन महासंघ के बैनर तले आज तमाम परिवहन संस्थाओं ने हरिद्वार रोड स्थित टेंपो यूनियन के कार्यालय में बैठक की। जिसमें संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार शायद क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति को भूल गई है। चार धाम यात्रा सीजन के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक जाम से दिक्कत होती है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहर के करीब 5 हजार से अधिक वाहन चालकों की रोजी रोटी भी इन बसों के संचालन से छिनेगी। एक तरफ सरकार लोगों को रोजगार देने की बात कर रही है,दूसरी ओर लोगों के रोजगार उजाड़ने का काम कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि पहले चरण में सरकार से इन बसों के संचालक पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। यदि सरकार नहीं चेती तो दूसरे चरण में परिवहन संस्थाओं से जुड़े चालक परिचालक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!