जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए विवाद पर हरिद्वार में विरोध।
हरिद्वार-19 जनवरी 2026
प्रयागराज में माघ मेले के दौरान पुलिस और जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच में हुआ मामला अब गरमाता जा रहा है आज हरिद्वार में उनके कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में उनके शिष्यों और श्री अखंड परशुराम अखाड़े द्वारा श्री राम नाम का कीर्तन कर विरोध दर्ज कराया इस दौरान माघ मेले के दौरान प्रयागराज में हुई घटना पर विरोध व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह अपमान संपूर्ण सनातन धर्म का है और योगी सरकार को और उनके अधिकारियों को खुद जाकर स्वामी जी से माफी मांगनी चाहिए।
अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि जिस तरह का कृत्य उत्तर प्रदेश में प्रयागराज मेले के दौरान हमारे जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ किया गया है यह निंदनीय है जिसका हम विरोध करते हैं आज राम-राम का कीर्तन कर हमारे द्वारा अपना विरोध दर्ज कराया गया है और यदि प्रशासन स्वामी जी से जाकर माफी नहीं मांगता और उन्हें सह सम्मान के साथ स्नान नहीं कराता तो कल हमारे द्वारा खून से पत्र लिखा जाएगा और लगातार यह विरोध हमारे द्वारा किया जाता रहेगा।
वही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य आचार्य पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रयागराज में होने वाला मेला साधु संतों के स्नान के लिए ही लगता है ऐसे में यदि प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहा था तो यह प्रशासन की विफलता थी लेकिन जिस तरह से वीडियो सामने आ रहे हैं उनके शिष्यों के साथ पुलिस प्रशासन ने बर्बरता की उनकी चोटिया पकड़ कर घसीटा ओर उन्हें मारा यह दिखाता है कि किस तरह से प्रयागराज में संतों का सम्मान किया जाता है आज हमारे द्वारा राम नाम भजन कर अपना विरोध दर्ज कराया है लेकिन प्रशासन उनसे माफी नहीं मांगता तो यह विरोध उग्र आंदोलन के रूप में का रूप लेगा।
