उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार,कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी.

उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार,कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी.

उत्तराखंड- 16 फरवरी 2026

उत्तराखंड में मौसम फिलहाल स्थिर है, लेकिन आने वाले 48 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 16 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। आसमान अधिकांशतः साफ रहेगा और दिन में हल्की धूप से राहत मिलेगी, हालांकि सुबह और शाम की ठंड बरकरार रहेगी। न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।खासकर प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम का मिजाज 18 फरवरी को भी ऐसा ही रहेगा। इसके बाद 19 से 21 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में बदलने वाले मौसम का बहुत अधिक असर तापमान में देखने को नहीं मिलेगा।उधर रविवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक खिली चटक धूप ने गर्मी का अहसास कराया। आंकड़ों पर नजर डाले तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 26.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों भी हाल कुछ ऐसा ही रहा।

17 और 18 फरवरी–पांच जिलों में ऊंचाई पर बारिश-बर्फबारी⤵️

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की गतिविधि देखने को मिल सकती है। संभावित प्रभावित जिले- उत्तरकाशी ,, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़.

क्या रहेगा असर⤵️

3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना,, अन्य जिलों और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

Weather Update – पूर्वानुमान⤵️

17 फरवरी –उच्च हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश/बर्फबारी के आसार, बाकी प्रदेश में मौसम साफ।

18 फरवरी –पर्वतीय ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना।

19 फरवरी – प्रदेश के सभी जिलों में फिर से शुष्क मौसम, कहीं भी वर्षा या बर्फबारी के संकेत नहीं।

यानी 2 दिन की हलचल के बाद आसमान साफ रहेगा। हिदायत दी गयी है कि,, ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा पर निकलने से पहले ताज़ा मौसम अपडेट अवश्य लें। सफर के दौरान तापमान में गिरावट को देखते हुए पर्याप्त गर्म कपड़ों की व्यवस्था रखें,, संवेदनशील पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता ज़रूर बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!