Save Auli धरना हुआ स्थगित पर्यटन सचिव के संज्ञान के बाद बनी सकारात्मक बात।
ज्योर्तिमठ (चमोली)-19 जनवरी 2026
“सेव औली” मुहीम को लेकर विंटर डेस्टिनेशन औली में विगत 5 दिनों से चल रहे धरने को प्रदर्शकारियों ने बीकेटीसी उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्षा और ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति में समाप्त कर दिया है। आज पर्यटन सचिव डी.एस. ग़र्बियाल से फोन पर वार्ता के बाद बनी सकारात्मक सहमति के बाद यह फैंसला लिया गया। कहा कि जल्द होंगे औली में बदहाल सिस्टम के सभी बिंदुओं पर कार्य।
शीतकालीन पर्यटन स्थली औली को बचाने के लिए औली बचाओ मुहीम से में जुड़े युवाओं का धरना आज पांचवे दिन स्थगित हो गया है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,नगर पालिका अध्यक्षा और ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति में प्रदर्शकारियों ने अपना धरना स्थगित किया। गौरतलब है कि कल रविवार को बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ने प्रदर्शकारियों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से फोन पर वार्ता की थी और औली के विकास और आंदोलनकारियों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने की के लिए कहा था। आज औली के विकास और आंदोलनकारियों की मांग को लेकर बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने पर्यटन सचिव धीरज गर्ब्याल से मुलाकात की। पर्यटन सचिव से मिले आश्वासन के बाद औली के विकास और मूलभूत सुविधाओं के संचालन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को आंदोलनकारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। पिछले 5 दिनों से लगातार औली में कड़ाके की ठंड में आ आंदोलनकारी दिन–रात डेट थे। औली में स्नोमेकिंग मशीनों के संचालन, आइसरिग के सुचारू रूप से कार्य करने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास संचालन के लिए पिछले पांच दिनों ने स्थानीय लोग, स्कियर्स, पर्यटन व्यवसायी, ट्रेकिंग कारोबार से जुड़े लोग आंदोलन कर रहे थे।
