संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए बनेगा स्पेशल आयोग,उत्तराखंड CM का बड़ा आदेश।

संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए बनेगा स्पेशल आयोग,उत्तराखंड CM का बड़ा आदेश।

देहरादून-03 दिसम्बर 2025

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा कराए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत के आधार पर ही मानव सभ्यताओं का विकास संभव हुआ। संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए उच्चस्तरीय आयोग का गठन होगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में संस्कृत भाषा के उत्थान-विकास के लिए उच्चस्तरीय आयोग बनाने की घोषणा की है।

सीएम धामी ने संस्कृत अकादमी में दो दिनी अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन के समापन समारोह का संबोधित कर रहे थे। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा कराए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत के आधार पर ही मानव सभ्यताओं का विकास संभव हुआ। हम सभी को ज्ञात है कि विश्व की अधिकतर भाषाओं की जड़ें किसी न किसी रूप में संस्कृत से ही जुड़ी हुई हैं।सीएम ने कहा कि सनातन संस्कृति के इतिहास और वैदिक काल को देखें तो समस्त वेद, पुराण व उपनिषदों की रचना संस्कृत में ही की गई है। संस्कृत भाषा अनादि-अनंत है।

सम्मेलन में सीएम ने अर्द्धकुंभ-2027 पर प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम अर्द्धकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि सनातन संस्कृति के इस आयोजन से सभी को जुड़ना चाहिए।मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसआईआर का विरोध कर रहे राजनीतिक दलाें को आड़े हाथ लिया। सीएम ने कहा कि कुछ दल सिर्फ विरोध करने की मानसिकता के चलते देश में अच्छे और सार्थक प्रयासों का भी विरोध करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!