थार से खतरनाक स्टंट का SSP नैनीताल ने लिया संज्ञान,वाहन किया गया सीज,लाइसेंस निरस्त।

थार से खतरनाक स्टंट का SSP नैनीताल ने लिया संज्ञान,वाहन किया गया सीज,लाइसेंस निरस्त।

हल्द्वानी (नैनीताल)-21 दिसम्बर 2025

हल्द्वानी में एसएसपी मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के बाद ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। नैनीताल रोड पर थार वाहन से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है।

19 दिसम्बर को वाहन संख्या- (UK06BC7200) थार वाहन के चालक द्वारा हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर खतरनाक स्टंट कर अपनी तथा आम जनता की जान जोखिम में डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी द्वारा थार चालक का पता कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा वाहन चालक का पता लगा कर ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के विरुद्ध
भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वहीं,पुलिस ने स्टंटबाजी में प्रयुक्त थार वाहन को सीज कर दिया है। साथ ही वाहन चालक ब्रह्मजीत सिंह के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालक को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में दोबारा इस तरह की लापरवाही न करने की हिदायत दी।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ नाबालिगों के मामलों में उनके परिजनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!