बनभूलपुरा मामले की सुप्रीम सुनवाई एक बार फिर टली,अब अगली तारीख को होगी सुनवाई।

बनभूलपुरा मामले की सुप्रीम सुनवाई एक बार फिर टली,अब अगली तारीख को होगी सुनवाई।

उत्तराखंड-10 दिसम्बर 2025

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई एक बार फिर आज टल गई है। बड़े मुद्दों पर सुनवाई लंबी चली जिसके चलते बनभूलपुरा मामले की सुनवाई नहीं हो पाई। अब अगली तारीख को होगी सुनवाई।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की आज (10 दिसंबर) सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। पिछली सुनवाई 2 दिसंबर को भी लंबी दलीलों के कारण पूरी नहीं हो पाई थी। आज मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत,न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान और न्यायमूर्ति नोंग्मीकाम कोटिश्वर सिंह की तीन सदस्यीय बेंच को करने थी।

सुनवाई के मद्देनज़र हल्द्वानी खासतौर पर बनभूलपुरा में पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की थी। क्षेत्र को संवेदनशील घोषित करते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ाई गई और हर आने-जाने वाले की सघन जांच की जा रही है।

आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन पूर्व निर्धारित मामलों विशेषकर क्रम संख्या 15 पर सूचीबद्ध मामले की लंबी बहस के चलते बनभूलपुरा प्रकरण पर आज सुनवाई नहीं हो सकी। अब यह मामला 16 दिसंबर 2025 को सुना जा सकता है, जिसकी संभावना सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर दर्शाई गई है।

लबें समय से बहुचर्चित इस मामले को लेकर उत्तराखंड और विशेष रूप से हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में लगातार पकड़ा गया माहौल एक बार फिर प्रतीक्षा में चला गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नई संभावित तारीख डालने के बाद अगले आदेश का इंतज़ार बढ़ गया है। स्थानीय लोगों, प्रशासन और कानूनी पक्षों की नजरें अब आगामी 16 दिसंबर की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं, जिसके बाद मामले की दिशा को लेकर अधिक स्पष्टता मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!