नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला आया सामने,हरिद्वार में भी नाबालिग से साथ किया गया दुष्कर्म।

नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला आया सामने,हरिद्वार में भी नाबालिग से साथ किया गया दुष्कर्म।

हल्द्वानी (नैनीताल)- 06 दिसम्बर 2025

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गलत काम किया गया। पीड़िता के तीन माह की गर्भवती होने पर उसके परिजनों को इस बात की खबर लगी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है, जो फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।

पीड़िता की मां की तरफ से पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार उनकी 15 साल की बेटी की पेट में दर्द हुआ था. इसके बाद परिजन,पीड़िता को लेकर डॉक्टर के पास गए. डॉक्टर ने जब पीड़िता की जांच की तो पता चला कि वो तीन महीने की गर्भवती है. डॉक्टर ने जब ये बात पीड़िता के परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। परिजनों ने जब पीड़िता से बात की तो उसने पूरी सच्चाई बताई. पड़ोस में ही रहने वाले नाबालिग किशोर ने करीब तीन माह पहले उसके साथ रेप किया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लिया है।

सीओ सीटी अमित सैनी ने बताया नाबालिग से दुष्कर्म की तहरीर काठगोदाम थाने को एक महिला द्वारा दी गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोप सत्य पाए गए. तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, कल नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हरिद्वार में भी नाबालिग से साथ किया गया दुष्कर्म⤵️

हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में भी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता का पिता जब थाने में शिकायत लेकर गया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने कोर्ट ने प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!