कांग्रेस विधायक बेहड़ के पुत्र पर हमले की साजिश का पर्दाफाश,दोस्तों से करवाया था हमला।

कांग्रेस विधायक बेहड़ के पुत्र पर हमले की साजिश का पर्दाफाश,दोस्तों से करवाया था हमला।

किच्छा (उधमसिंह नगर)-22 जनवरी 2026

किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरभ पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि सौरभ पर हुआ हमला किसी बाहरी व्यक्ति की करतूत नहीं थी, बल्कि खुद सौरभ ने साजिश के तहत इस हमले को अंजाम दिलवाया था।

पुलिस के मुताबिक, सौरभ ने पत्नी से चल रहे विवाद, बाजार में लेन–देन से जुड़ी परेशानियों और राजनीतिक रूप से सुर्खियों में आने की मंशा के चलते इस पूरी साजिश की पटकथा तैयार की। मामले की गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने सौरभ के करीबी दोस्त इन्द्र समेत उसके तीन अन्य दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हमला कराने में उसकी मदद की।

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर हमलावर रुख अपनाने की तैयारी में है।

अस्पताल से घर लौटे विधायक और पुत्र
पूरे मामले का सच सामने आने के बाद विधायक तिलक राज बेहड़ अपने पुत्र सौरभ को अस्पताल से घर लेकर चले गए हैं। इस कदम को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अलग–अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पुलिस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, आगे की कार्रवाई जारी⤵️

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच पूरी कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का औपचारिक खुलासा करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!