मकर संक्रांति के शुभअवसर पर विधि विधान से खुले आदिबद्री मंदिर के कपाट।

मकर संक्रांति के शुभअवसर पर विधि विधान से खुले आदिबद्री मंदिर के कपाट।

आदिबद्री (गैरसैंण)- 14 जनवरी 2026

रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत

श्री आदिबदरी मंदिर के कपाट मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पूजा-अर्चना के बाद आज विधि-विधान से ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। परंपराओं के अनुसार मंदिर के कपाट वर्षभर में पौष माह के लिए बंद किए जाते हैं। मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही आदिबदरी में सात दिवसीय श्री आदिबदरी महाभिषेक समारोह तथा शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का भी शुभारंभ हो गया है।

मंदिर में मकर संक्रांति के मौके पर ब्रह्म मुहूर्त में पुजारी चक्रधर प्रसाद थपलियाल ने कपाट खुलने के मौके पर अभिषेक पूजा संपन्न करवाई। जिसके बाद भगवान नारायण को भोग और पंच ज्वाला आरती के बाद मंदिर में दर्शनों की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सात दिवसीय महाभिषेक समारोह का शुभारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा,जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिष्ट, मंदिर समिति कोषाध्यक्ष विजय चमोला, बसंत साह, बृजेश कुंवर, जयदीप साह,नरेश बरमोला, सतेश्वर बहुगुणा,विनोद साह, पंकज खंडूरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!