गैस एजेंसी ने भाजपा विधायक को भी नहीं बख्शा,गैस की कर दी फर्जी बुकिंग।

गैस एजेंसी ने भाजपा विधायक को भी नहीं बख्शा,गैस की कर दी फर्जी बुकिंग।

रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)-29 मार्च 2026

रुद्रपुर शहर में एक गैस एजेंसी का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने उपभोक्ताओं में आक्रोश पैदा कर दिया है। आरोप है कि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन पर बिना उनकी जानकारी के खुद ही बुकिंग की जा रही थी और फिर उसे डिलीवर दिखाकर गैस की कालाबाजारी की जा रही थी। खुद बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा भी पीड़ित के रूप में सामने आए, जिसके बाद उन्होंने एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी सीमा अरोड़ा के नाम पर मौजूद गैस कनेक्शन से 18 मार्च को बिना किसी अनुरोध के गैस बुकिंग कर दी गई और उसी दिन डिलीवरी का मैसेज भी उनके मोबाइल पर आ गया। जबकि परिवार द्वारा ऐसी कोई बुकिंग नहीं कराई गई थी.जब यह मामला विधायक के संज्ञान में आया तो वे तुरंत एजेंसी पर पहुंचे, वहां पहले से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे,जिन्होंने इसी तरह की शिकायतें की. भाजपा नेता मयंक कक्कड़ समेत कई अन्य लोगों ने बताया कि उनके नाम से भी फर्जी बुकिंग कर गैस डिलीवर दिखा दी गई।इससे बड़ा चमत्कार क्या होगा, विधायक के साथ ही धोखाधड़ी हो गई।

रुद्रपुर से बीजेपी विधायक शिवा अरोड़ा ने कहा कि 18 मार्च को मेरे घर की गैस ही डिलीवर हो गई। जोकि गैस की कोई बुकिंग नहीं कराई गई थी। गैस की कालाबाजारी का आलम कितना बड़ा हो गया, आम आदमी का गैस सिलेंडर, जो इंतजार कर रहा है उसका ड्यू डेट पर आ जाएगा, उसके साथ ही धोखाधड़ी हो रही है। डिलीवरी मिलने के बाद भी लोगों को सब्सिडी भी नहीं मिल रही है।कलाबाजारी का इससे बड़ा प्रमाण नहीं हो सकता है। गैस एंजेसियों ने तो विधायक को भी नहीं बख्शा।

कई उपभोक्ताओं जैसे अशोक कुमार आर्य,राम किशोर, आनंद कुमार, रविंद्र कुमार, राजेश चंद्र और दया सागर के साथ भी ऐसा ही हुआ। इन उपभोक्ताओं ने बताया कि जब उन्होंने खुद गैस बुक करने की कोशिश की, तो सिस्टम में उनकी अगली बुकिंग की तारीख ही उपलब्ध नहीं थी, जिससे स्पष्ट हुआ कि उनकी गैस पहले ही एजेंसी द्वारा कालाबाजारी में बेच दी गई थी.घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की. स्थिति को देखते हुए तहसीलदार दिनेश और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मलकित सिंह भी मौके पर पहुंचे। विधायक शिव अरोड़ा इस घटना से काफी नाराज नजर आए।
तहसीलदार दिनेश कुटेला,ने कहा कि
जिला अधिकारी के निर्देश दिए हैं, यदि ऐसा कोई भी कालाबाजारी करता हुआ पाया जाता है, चाहे वह गैस एजेंसी का कर्मचारी हो या बाहर कर रहे कार्य अवैध तरीके से कर रहे कार्य में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एजेंसी संचालक को फटकार लगाते हुए कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, फिर भी इस तरह की कालाबाजारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एजेंसी का लाइसेंस निलंबित किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गरीबों तक गैस पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि किसी का चूल्हा न बुझे, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन प्रयासों को कमजोर करती हैं। विधायक ने भरोसा दिलाया कि सभी प्रभावित उपभोक्ताओं को उनका हक मिलेगा और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले ने प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है और अब आगे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!