सोने–चांदी के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर चोर हुए फरार।
हल्द्वानी-21 दिसम्बर 2025
मुखानी थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से अंदर घुसे और सोने–चांदी के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सोने और चांदी के जेवरात चोरी करते हुए पुलिस को चुनौती दी है, और अब एक बार फिर से पुलिस की गस्त पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं, बताया जा रहा है कि चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए दुकान के बगल में चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर चोरों ने पूरी योजना के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब दुकान स्वामी ने शटर खुला देखा तो चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
