घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला,घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव।

घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला,घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव।

हल्द्वानी-12 फरवरी 2026

मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर रेंज स्थित लामाचौड़ में जंगल किनारे घास काट रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। फिर उसे जंगल में खींच ले गया। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन समेत वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग कर करीब तीन घंटे बाद महिला का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर की दूरी पर जंगल से बरामद किया। वहीं, महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के जंगल में घास लेने गई महिला गंगा देवी पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, इस दौरान महिला के साथ घास लेने गई उनकी बहू और अन्य महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाघ महिला को घसीट कर अपने साथ तीन किलोमीटर दूर जंगल ले गया।उधर, सूचना पर पुलिस प्रशासन,वन विभाग समेत स्थानीय लोगों ने जंगल में महिला को तलाश करने के लिए कॉम्बिंग अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम को महिला का क्षत विक्षत शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बीच जंगल में मिला। बाघ का निवाला बनी महिला का नाम गंगा देवी था,जो अपनी बहू और एक अन्य महिला के साथ घास लेने के लिए जंगल किनारे गई हुई थी। घास काटने जंगल गई तीन महिलाओं में से एक महिला गंगा देवी पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था।

प्रत्यक्षदर्शी -हेमा देवी ने बताया कि हम तीन लोग सुबह के समय जंगल किनारे घास काट रहे थे. तभी बाघ अचानक से गंगा देवी पर झपट पड़ा. इस दौरान हमने बाघ को भगाने का प्रयास किया. साथ ही शोर मचाया, लेकिन वो गंगा देवी को खींच कर जंगल की ओर ले गया. जिसके बाद हमने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। जब बाघ ने गंगा देवी पर हमला किया तो बहू पुष्पा और एक अन्य महिला हेमा ने साहस दिखाया। हमले के बाद शोर मचाने के बाद बाघ कुछ पीछे हट गया था. जिसके बाद उन्होंने गंगा देवी को खींच कर कुछ नीचे भी लाए। इस दौरान गंगा देवी ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद वो उसे पत्तों से ढक कर नीचे गांव वालों को सूचना देने के लिए गए तो इस दौरान बाघ उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया। इस घटना के बाद दोनों लोग सदम में हैं। दोनों काफी घबराए हुए हैं।

प्रदीप कुमार असगोला रेंजर, फतेहपुर रेंज ने बताया कि बाघ ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है. वन्यजीव को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वो जंगल की ओर न जाएं।

वहीं, नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ कॉम्बिंग कर शव बरामद कर लिया है। इसके बाद पोस्टमार्टम से लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आज सुबह जंगल किनारे घास लेने गई एक महिला पर वन्यजीव ने हमला किया था। सूचना पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग के साथ कॉम्बिंग कर शव बरामद कर लिया गया है। अब मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!