बढ़ सकती है बजट सत्र की समय अवधि, सीएम ने दिए संकेत,आज भी जारी रहेगी चर्चा।

बढ़ सकती है बजट सत्र की समय अवधि, सीएम ने दिए संकेत, आज भी जारी रहेगी चर्चा।

भराड़ीसैण (गैरसैण)-12 मार्च 2026

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. प्रश्नकाल के बाद आज सदन में बजट पर सामान्य चर्चा होगी, जबकि विभागवार बजट पर चर्चा कल से शुरू होने की संभावना है. आज प्रश्नकाल के बाद बजट पर चर्चा होगी. बजट पर चर्चा के बाद नियम 58 के तहत लिए गए सवालों पर चर्चा। आज भी सदन की कार्यवाही महत्वपूर्ण रहने वाली है. दिन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विधायक अपने-अपने क्षेत्रों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछेंगे। प्रश्नकाल के बाद सदन में राज्य के बजट पर सामान्य चर्चा जारी होगी. सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी-अपनी राय रखेंगे। विपक्ष जहां बजट में की गई घोषणाओं और प्रावधानों को लेकर सरकार से सवाल पूछेगा, वहीं सत्ता पक्ष इसे राज्य के विकास के लिए संतुलित और दूरदर्शी बजट बताएगा. बजट पर चर्चा के दौरान प्रदेश के विकास, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पर्यटन और कृषि जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात होने की संभावना है। कई विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को भी सदन में उठाकर सरकार का ध्यान उन समस्याओं की ओर दिलाने की कोशिश करेंगे. इससे पहले बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए। सीएम ने कहा, रविवार को अवकाश कर सोमवार को भी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष की एक-एक बात का हम जवाब देंगे. विपक्षी जितनी चर्चा चाहता है, हम करेंगे।

सीएम धामी ने किए भराड़ी देवी के दर्शन⤵️

बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही से पहले आज सुबह सीएम धामी भराड़ी देवी के दर्शन करने पहुंचे. सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि- आज प्रातःकाल भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में भराड़ी देवी मंदिर में दर्शन कर माँ के श्रीचरणों में नमन किया एवं प्रदेश की देवतुल्य जनता के सुख–समृद्धि एवं उत्तराखण्ड की निरंतर प्रगति के लिए माँ से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!