उत्तराखंड में आज पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश व आकाशीय बिजली चमकने,झोंकेदार हवाएं चलने का जताया गया अंदेशा।

उत्तराखंड में आज पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश व आकाशीय बिजली चमकने,झोंकेदार हवाएं चलने का जताया गया अंदेशा।

उत्तराखंड (देहरादून)-29 मार्च 2026

उत्तराखंड में आज मौसम यू टर्न ले सकता है। जिसकी मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय जिलों के अधिकांश इलाकों में बादल आंख-मिचौनी खेल रहे हैं। जिस कारण आज पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के 9 पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाओं लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बीच लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, देहरादून , हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ हो सकती है। जबकि इन जिलों में 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के शेष जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गरजना के साथ हो सकती है. वहीं 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है। राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं (40-50 किलो प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!