व्यापार संघ अध्यक्ष गौचर राकेश लिंगवाल ने की जिलाधिकारी से गौचर में गैस उपलब्ध कराने का आग्रह।

व्यापार संघ अध्यक्ष गौचर राकेश लिंगवाल ने की जिलाधिकारी से गौचर में गैस उपलब्ध कराने का आग्रह।

गौचर (चमोली)- 25 मार्च 2026
रिपोर्ट – ललिता प्रसाद लखेड़ा

जनपद चमोली के तहत नगरपालिका क्षेत्र गौचर में गैस की किल्लत को लेकर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल द्वारा जिलाधिकारी चमोली को पत्र प्रेषित करते हुऐ व्यवसायिक एवं रसोई गैस उपलब्ध कराऐ जाने का आग्रह किया गया है।

जिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा है कि नगरपालिका क्षेत्र गौचर में पिछले काफी समय से व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति न होने के कारण होटल,ढावा, रेस्टोरेंट एवं छोटे व्यवसायियों को गम्भीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण उनका व्यवसाय प्रभावित होकर उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रसोई गैस की आपूर्ति न होने के कारण आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यह समस्या क्षेत्र के व्यापारियों एवं आम जनता दोनों के लिये बहुत ही असुविधाजनक बन गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस समस्या का संज्ञान लेते हुऐ संवंधित विभाग को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिये जाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!