दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में आए छात्र-छात्रा की मौत, चालक फरार।

दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में आए छात्र-छात्रा की मौत, चालक फरार।

हरिद्वार-15 जनवरी 2026

दर्दनाक सड़क हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई है खबर हरिद्वार जनपद से है। जहां हृदयविदारक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर तिरछे पुल के पास हुई, जहां एक अनियंत्रित कंटेनर ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

मृतकों की पहचान कनखल निवासी अक्षत और श्रद्धा जोशी के रूप में हुई है। दोनों श्यामपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के दौरान स्कूटी कंटेनर से टकराई, नीचे गिरते ही दोनों को कंटेनर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन समेत फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। दोनों मृतक एक कॉलेज के छात्र-छात्रा बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सिंगल रोड होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार कंटेनर और उसके चालक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!