भयानक हादसे में उड़े परखचे,स्कार्पियो में फंसे दो लोगों की दर्दनाक मौत।

भयानक हादसे में उड़े परखचे,स्कार्पियो में फंसे दो लोगों की दर्दनाक मौत।

अल्मोड़ा-31 जनवरी 2026

डिवाइडर से टकराकर नीचे सड़क पर गिरी स्कॉर्पियो भयानक हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय स्कार्पियो में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

बताया जा रहा है धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के साथ कसाण बैंड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। डीएल-3सीसी जेड 8690 नंबर की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद करीब 35 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी धौलछीना सुनील बिष्ट के अनुसार दिल्ली के महरौली निवासी 75 वर्षीय प्रणब राय , पत्नी 72 वर्षीय शुभी राय और बेटा 52 वर्षीय सिद्धार्थ राय स्कॉर्पियो में सवार होकर नीम करोली दर्शन कर पिथौरागढ़ के धारचूला घूमने के लिए जा रहे थे। आपको बता दें कि हादसे में प्रणब राय और पत्नी शुभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया। वहीं जेसीबी मशीन और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कर वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सिद्धार्थ को हायर सेंटर रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!