हरियाणा में रुझानों BJP को बढ़त, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस मार रही बाजी

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘ऐसा पहली बार हो रहा है कि चैनल अपने रिपोर्टर के आंकड़े नहीं बल्कि चुनाव आयोग के आंकड़े दिखा रहे हैं और चुनाव आयोग के आंकड़े 4 या 5वें राउंड के हैं, जबकि हमारे कंट्रोल रूम से 11/12 राउंड के आंकड़े आ चुके हैं। 4 राउंड के बाद विनेश फोगाट को पीछे दिखाया गया लेकिन, 9 राउंड के बाद वो 5200 वोटों से आगे हैं।

आंकड़ों में इस अंतर को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से पूछा है कि स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की ये क्या कोशिश है? हम चुनाव आयोग से इस पर तुरंत कार्रवाई करने और रुझानों को अपडेट करने की मांग कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने चुनाव रुझानों पर कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, मैं कहता रहा हूं कि हम 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मैं अभी भी उम्मीद कर रहा हूं कि अंतिम परिणाम भी इसी के अनुरूप होंगे।

हम एक स्थिर और समावेशी सरकार चाहते हैं, जिसके जरिए हम एक नया संघर्ष शुरू कर सकें जो और भी मजबूत तरीके से आगे बढ़ेगा। कोई भी व्यक्ति या कोई भी राजनीतिक दल जो भाजपा को सत्ता के गलियारे से दूर रखने के पक्ष में है, उसका हार्दिक स्वागत है।

रुझानों में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेकां गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है। कांग्रेस गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 28 सीटों पर, पीडीपी 4 सीटों पर आगे है। अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!