उत्तराखंड के जसपुर से अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए दो हथियार तस्कर।

उत्तराखंड के जसपुर से अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए दो हथियार तस्कर।

जसपुर (उधमसिंह नगर)-24 मार्च 2026

उत्तराखंड में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ STF ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कुमाऊं क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही दो शातिर तस्करों को भी अरेस्ट किया है।

बता दें एसटीएफ की टीम ने उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 पंप एक्शन गन, 2 पिस्टल (.32 बोर) और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि यह गैंग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सक्रिय था।

आरोपी हथियारों को शहजहांपुर से लेकर जसपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे।पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि इन हथियारों को फर्जी लाइसेंस के जरिए वैध दिखाकर आगे सप्लाई करने की योजना थी। आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह (39) निवासी उधमसिंह नगर और सिमरनजीत (37) निवासी उधमसिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सिमरनजीत पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!