भाजपा गैरसैंण ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न।

भाजपा गैरसैंण ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न।

गैरसैंण-29 मार्च 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत।

रविवार को भाजपा ग्रामीण मंडल की दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का समापन हो गया है।शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत की अध्यक्षता में कार्यकर्म का विधिवत शुभारंभ किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ एवं प्रदेश मंत्री सतीश लखेडा द्वारा द्वीप प्रज्जवन के साथ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर की किया गया,जिसके बाद वंदे मातरम गीत प्रशिक्षण कार्यशाला गीत “चलो मिलकर दीप जलाएँ, सेवा का संकल्प उठाएँ,एकात्म मानववाद का संदेश, घर-घर तक पहुँचाएँ, “गाकर विधिवत कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला के छह अलग-अलग वर्गों में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। शनिवार को अपराह्न दो बजे से रविवार को तीन बजे अपराह्न तक चले प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को प्रथम वर्ग में लीलाधर जोशी की अध्यक्षता में राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़ ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर विस्तृत व्याख्यान देकर कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीती -निति ,विचारों ओर सिद्धान्तों से रूबरू करवाया,उन्होंने कहा की एक बोट से अटल विहारी बाजपेयी सरकार गिर गई,लेकिन पार्टी ने अपने विचारों से समझौता नहीं किया।

द्वितीय वर्ग में प्रेम संगेला की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा की कार्यप्रणाली ओर यात्रा विषय पर मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा ने विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।सतीष लखेडा ने कहा की श्यामा प्रसाद मुखर्जी ओर दीनदयाल उपाध्याय के बलिदानों से अस्तित्व में आए पहले जनसंघ जिससे भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ। लोकसभा की दो सीटों से शुरू हुआ राष्ट्रवाद के सफर से आज केन्द्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार है।उन्होंने कहा की रापष्ट्रीय मूल्यों ,नैतिकता ओर गरीब हित की नियत के चलते भाजपा आज विश्व की सबसे पार्टी है। तृतीय वर्ग में मनोज नेगी की अध्यक्षता में,गंगा सिंह पंवार ने भाजपा के सिद्धांतों पर विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखी।रविवार को पहले वर्ग के मुख्य वक्ता के रूप में टीका प्रसाद मैखुरी ने भाजपा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला जिसकी अध्यक्षता जिपंस अनीता रावत ने की।

द्वितीय वर्ग में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं गिनाते हुए उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस वर्ग की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत ने की। रविवार के तृतीय व समापन सत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय रावत ने एआई ओर नमो एप्प तथा सरल एप्प की जानकारी दी और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत ने कार्यशाला का समापन किया। प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री यशवंत रावत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख प्रमुख दुर्गा रावत,जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत,जिला पंचायत सदस्य जगदीश रावत,प्रभा देवी,महामंत्री विजय रावत ,पुषपराज नेगी ,जय सिंह नेगी बलवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!