हल्द्वानी में एसटीएफ टीम पर फायरिंग,सिपाही सहित दो लोग घायल।

हल्द्वानी में एसटीएफ टीम पर फायरिंग,सिपाही सहित दो लोग घायल।

हल्द्वानी- 06 दिसम्बर 2025

खन्स्यू क्षेत्र में तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची एसटीएफ टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में एसटीएफ के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया समेत एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया। घायल सिपाही को तत्काल कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। एसएसपी ने घायल सिपाही का हालचाल जाना और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की।पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं हमलावरों की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

खन्स्यु क्षेत्र में आज एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना में एसटीएफ का एक सिपाही और एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी पुलिस टीम के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। घायल एसटीएफ सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह फायरिंग तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने गई एसटीएफ टीम पर हुई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!