नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे बेरोजगार युवा,किया सचिवालय कूच।
देहरादून-22 दिसम्बर 202
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने अपनी मांगो को लेकर आज सचिवालय कूच किया.बेरोजगार युवाओं ने अपनी लंबित मांगो को लेकर आज सचिवालय कूच किया।विभागों में आउटसोर्स और बैकडोर भर्ती को को बंद करने के लिए बोरोजगर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल का कहना है, विभागों में आउटसोर्स और बैकडोर भर्ती हो रहे है। जिसके वजह से बेरोजगार युवा नौकरी के लिए दर दर भटकने पर मजबूर है। नेता आज अपने जान पहचान के लोगो को विभागों में भर्ती करवा रहे है। सरकार आयोग पर इतना पैसा किस लिए बर्बाद कर रही है। जब आयोग से भर्ती नहीं निकली है रही है। उपनल के माध्यम से कोई भर्ती हो जाता है। उसके बाद परमानेंट की मांग करता है। उत्तराखंड में 10 लाख युवा बेरोजगार है। सरकार को जल्दी इन विषयों पर काम करना होगा। अगर सरकार जल्दी ही कुछ कदम नहीं उठाती तो आने वाले समय में उर्ग आंदोला किया जाएगा।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच⤵️
बेरोजगार युवा अपनी तमाम मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। जिसके लिए उन्होंने सचिवालय कूच किया है। उनकी मांग है कि आउटसोर्स और बैकडोर भर्तियों को पूरी तरह बंद किया जाए। इसके साथ ही युवाओं ने सरकार से JE भर्ती जल्द जारी करने की भी मांग की।
21 सितंबर को UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा हुई थी रद्द⤵️
बताते चलें कि 21 सितंबर को UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा लीक के चलते रद्द कर दी गई थी। हालांकि अब तक इसकी दोबारा परीक्षा की डेट का ऐलान नहीं किया गया है। जिसके चलते बेरोजगार युवा नाराज है। ऐसे में पेपर लीक के चलते रद्द हुई परीक्षा को दोबारा कराए जाने की मांग की जा रही है।
