अमेरिकी दूतावास ने उत्तराखंड SDRF को साहसिक बचाव कार्यों के लिए किया सम्मानित।

अमेरिकी दूतावास ने उत्तराखंड SDRF को साहसिक बचाव कार्यों के लिए किया सम्मानित।

उत्तराखंड (देहरादून)-23 दिसंबर 2025

उत्तराखंड पुलिस की राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) इकाई ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और मानवीय सेवा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आपदा प्रबंधन और कठिन परिस्थितियों में संचालित साहसिक बचाव अभियानों के लिए अमेरिकी दूतावास ने SDRF उत्तराखंड पुलिस को विशेष स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। यह सम्मान विशेष रूप से उन त्वरित,जोखिमपूर्ण और सफल रेस्क्यू अभियानों के लिए दिया गया है, जिनमें उत्तराखंड के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों सहित अन्य विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। SDRF ने सीमित संसाधनों, प्रतिकूल मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद अदम्य साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया।

SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के कुशल नेतृत्व में चमोली जनपद के माउंट चौखंबा में फंसी विदेशी महिला ट्रैकर्स, बद्रीनाथ क्षेत्र के वसुधारा तथा गंगोत्री जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कई जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। प्रभावी समन्वय, सटीक रणनीति और समयबद्ध कार्रवाई इन अभियानों की प्रमुख विशेषता रही। अमेरिकी दूतावास द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान SDRF के जांबाज कार्मिकों की निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल बल के मनोबल को नई ऊर्जा देगी, बल्कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF की विश्वसनीयता को वैश्विक मंच पर और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!