जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद, हवलदार गजेन्द्र सिंह गढ़िया ने दिया सर्वोच्च बलिदान।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद, हवलदार गजेन्द्र सिंह गढ़िया ने दिया सर्वोच्च बलिदान।

कपकोट (बागेश्वर)-19 जनवरी 2026

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा क्षेत्र में आंतकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड के जवान ने सर्वोच्च बलिदान दिया है।आतंकियों से लोहा लेते हुए बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद हो गए हैं। वहीं,जवान के वीरगति को प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

बागेश्वर जिले के कपकोट के ग्राम पंचायत गैनाड़ के बीथी-पन्याती निवासी गजेन्द्र सिंह गढ़िया पुत्र धन सिंह गढ़िया के जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ा जिले के सिंगपुरा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं.जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिला स्थित सिंहपोरा क्षेत्र में टेररिस्टों और सुरक्षाबलों के बीच रविवार से जारी मुठभेड़ में भारतीय सेना के जवान हवलदार गजेंद्र सिंह शहीद हो गये हैं. खबरों के अनुसार भारतीय सेना द्वारा शुरू किये गये ऑपरेशन TRASHI-I के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में आठ जवान घायल गये थे। इलाज के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह शहीद हो गये। बताया जा रहा है कि हवलदार गजेंद्र सिंह आतंकियों के हमले के बीच अपने घायल साथियों को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे। इस साहस के लिए उन्हें सेना द्वारा सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया।व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) सहित सेना के सभी जवानों ने हवलदार गजेंद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। ग्रेनेड हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है।किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के क्रम में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकियों के फंसने की खबर है।सुरक्षाबलों ने इलाके में चारों तरफ से घेरा डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!