बुंखाल मेले से लौट रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार,दो लोगों की मौत,3 घायलों को किया गया एम्स ऋषिकेश रेफर।

बुंखाल मेले से लौट रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार,दो लोगों की मौत,3 घायलों को किया गया एम्स ऋषिकेश रेफर।

थलीसैंण (पौड़ी गढ़वाल)- 07 दिसम्बर 2025

बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। ये हादसा पौड़ी थलीसैंण ब्लॉक में हुआ।

थलीसैंण ब्लॉक में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण ब्लॉक में भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी श्रद्धालु पाबौ ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध बूंखाल कालिंका मंदिर में आयोजित मेले से वापस लौट रहे थे। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान वीरेंद्र, पुत्र सरदार सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम टीला, पैठाणी और संतोष सिंह, पुत्र रघुवीर सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम टीला, थाना पैठाणी के रूप में हुई है।

वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की पहचान सोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह और सिताब सिंह के रूप में हुई है। घायलों में से वीरेंद्र सिंह और सिताब सिंह, रुद्रप्रयाग जिले के निवासी हैं। वाहन के खाई में गिरते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इन तीनों घायलों को को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!