उत्तरकाशी,चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ओर बारिश की चेतावनी।

उत्तरकाशी,चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी ओर बारिश की चेतावनी।

चमोली- 04 दिसम्बर 2025

निदेशक भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के द्वारा उत्तराखंड राज्य के जनपदों उत्तरकाशी,चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों के ऊंचाई वाले इलाकों में कही कही हल्की बारिश ओर बर्फबारी होने की संभावना का पूर्वानुमान जारी करने के बाद, अब राज्य आपात कालीन परिचालन केंद्र देहरादून और तीनों जनपदों के जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर आ गए हैं, पूर्वानुमान के तहत 5 दिसंबर 7दिसम्बर ओर 8 दिसंबर के इन तीन दिन तीनों में जनपदों में हल्की बारिश ओर बर्फबारी के साथ विशेष कर 3200मीटर से ऊंचे पहाड़ी इलाको में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जनपद चमोली में जहां जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन का IRS सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा है।

वहीं PWD,NH,PMGSY,BRO,ADB सहित WB और CPWD जैसी सड़क निर्माण कार्य संस्थाओं को बर्फबारी होने परबाधित सड़क को खोलने की जिम्मेदारी सौंपी है, इस अलर्ट के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी अपना मोबाइल फोन ऑन रखेंगे और राजस्व, उप निरीक्षक ग्राम्य विकास,ग्राम पंचायत अधिकारी वर्ग अपने ही छेत्र में इस दौरान बने रहेंगे,हालांकि आज सुबह से ही चमोली जनपद के ऊपरी क्षेत्रों में गुनगुनी धूप और ठंडी हवाओं के साथ बादल नजर आ रहे हैं जिसके चलते छेत्र में बर्फबारी ओर बारिश की उम्मीद लगाए पर्यटन कारोबारियों और काश्तकारो की भी नजरे मौसम के इस बदले मिजाज को लेकर टिकी हुई है,देखना होगा कि मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान कितना सटीक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!