बदल सकता है मौसम का मिजाज,पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, लुढ़केगा पारा।

बदल सकता है मौसम का मिजाज,पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, लुढ़केगा पारा।

उत्तराखंड (देहरादून)- 08 दिसम्बर 2025

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी,चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों के साथ 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा व आज की बात करें तो आठ दिसंबर को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। नौ से 12 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह-शाम शीतलहर और कोहरे से सूखी ठंड परेशान कर सकती है।

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है.हालांकि,पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं,जिससे तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है.वहीं, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार,आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं. 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। जिससे अगले कुछ दिनों में पारे में तेजी से गिरावट की आशंका है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, दून में सुबह हल्की धुंध छाई रही, जिससे कंपकंपी बढ़ गई.इसके अलावा दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में रात को भी धुंए और धुंध के गुबार छाये हैं।वहीं, दिन में चटख धूप खिलने से पारा चढ़ रहा है।पर्वतीय क्षेत्रों में भी अभी अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।रात को पाला पड़ने से अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,आज और कल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। इस बीच तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है.इसके बाद बुधवार से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.जिसके कारण पारे में तेजी से गिरावट आने और प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!