मौसम अपडेट उत्तराखंड:उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार।

मौसम अपडेट उत्तराखंड:उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार।

उत्तराखंड-23 फरवरी 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं,जबकि प्रदेश के तीन हजार से अधिक ऊंचाई इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को भी मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.9 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 12.8 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा। जबकि 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा

देवभूमि उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते 20, 21 और 22 फरवरी तक प्रदेशभर में साफ आसमान और तेज धूप का सिलसिला बना रहा, लेकिन 23 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हालात बदलने जा रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार, 23 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरने के आसार जताए गए हैं।

हालांकि मैदानी जिलों—हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, टिहरी और पौड़ी—में वर्षा या हिमपात की कोई चेतावनी नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानों में गलन बढ़ा सकती हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही से धूप का असर भी कम होगा। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 24 फरवरी को भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं होगी। मंगलवार को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!