उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम,उत्तरकाशी,चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना।

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम,उत्तरकाशी,चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना।

उत्तराखंड (देहरादून)- 05 दिसम्बर 2025

पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम पाला गिरने से कोरी ठंड पड़ रही है, जबकि आज पांच दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। पांच दिसंबर यानी आज से प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना व्यक्त की गई है,जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

उत्तराखंड में 5 दिसंबर यानि आज से मौसम बदलने की संभावना है. बारिश और बर्फबारी होने से लोगों को सूखी ठंड से निजात मिलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. जबकि 3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों में अलाव के साथ ही सभी रैन बसेरों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 24°C तथा 7°C के लगभग रहने की संभावना है। अगले दिन यानी छह दिसंबर को फिर मौसम साफ होगा लेकिन सात और आठ दिसंबर को एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई गई है, जिससे पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश-बर्फबारी होने से निश्चित तौर से तापमान में गिरावट तो आएगी लेकिन सूखी ठंड से भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!