देहरादून की हवा भी हुई जहरीली, AQI 300 पार।

देहरादून की हवा भी हुई जहरीली, AQI 300 पार।

देहरादून- 05 दिसम्बर 2025

दिल्ली ही नहीं अब देवभूमि उत्तराखंड की आबोहवा में भी जहर घुल रहा है। देहरादून में पिछले कुछ दिनों से पलूशन बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों ने भी चिंता जताई है। आलम यह है कि एक्यूआई कानपुर और पटना महानगरों से भी आगे है।दिल्ली में पलूशन ने लोगों का जीना मुहार कर दिया है। दिल्ली में पलूशन पर सुप्रीम कोर्ट तक चिंता जता चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक होने के बाद पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का देहरादून शहर भी प्रदूषण के मामले में देश के कई बड़े शहरों को पीछे छोड़ रहा है.तापमान में गिरावट और कोहरे की वजह से देहरादून की हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है. इससे सुबह और शाम के वक्त हवा की गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब दर्ज की जा रही है।वैसे तो देश में प्रदूषण को लेकर दिल्ली का नाम सबसे ज्यादा आता है, लेकिन इस मामले में देहरादून भी पीछे नहीं है. वक्त के साथ ही देहरादून ने स्वच्छ और साफ सुथरी हवा वाली अपनी पहचान को खो दिया है. स्थिति यह है कि कई बार देहरादून प्रदूषण के मामले में दिल्ली को भी टक्कर दे रहा है. फिलहाल ताजा रिपोर्ट भी बेहद चिंताजनक स्थिति को बयां कर रही है और देहरादून को देश के कई बड़े शहरों के मुकाबले प्रदूषण के मामले में चिंताजनक हालातों में दिखा रही है।

पलूशन सिर्फ दिल्ली ही नहीं देवभूमि उत्तराखंड की वादियों तक भी फैल रहा है। देहरादून की हवा भी जहरीली हो रही है। एक्यूआई रिकॉर्ड 300 तक पहुंच गया। देहरादून की वायु गुणवत्ता कानपुर और पटना से भी ज्यादा खराब हुई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।मंगलवार रात अधिकतम एक्यूआई 300 ग्राम प्रति मीटर क्यूब पार पहुंच गया था। बुधवार सुबह तक औसत एक्यूआई 140 के पार दर्ज किया गया। यह कानपुर, पटना और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों से ज्यादा रहा। दीवाली के बाद चटख धूप खिलने से दून में वायु प्रदूषण कम होने लगा था। यह पिछले करीब एक महीने से औसतन 70 से 80 तक रहा जबकि अधिकतम 170 तक था। पिछले दो तीन दिन में अचानक प्रदूषण बढ़ने लगा है। खासकर रात में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा होने लगा है।

दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग से मिले आंकड़ों के रूप में देखें तो बुधवार (3 दिसंबर) रात को देहरादून शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 210 रिकॉर्ड किया गया था. जबकि इससे एक दिन पहले मंगलवार (2 दिसंबर) रात को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 तक रिकॉर्ड किया गया, जो की बेहद खराब स्थिति को बयां करता है. इसी रिकॉर्ड को देश के दूसरे शहरों से तुलनात्मक रूप से देखें तो प्रयागराज में बुधवार रात एयर क्वालिटी इंडेक्स 130 था. इसी तरह कानपुर में 114 और पटना में 106 रिकॉर्ड किया गया था. यानी देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स इन शहरों से बेहद ज्यादा खराब स्थिति में पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!