मेहलचौरी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रारंभिक वर्ग की ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा रैली का शुभारंभ।
600 मीटर दौड में कुशरानी के ललित व मेहलचौरी की अराध्या,400 मीटर में गैरसैंण के राहुल व देवलकोट की अंशिका रहे अव्वल।
मेहलचौरी (गैरसैंण)-10 सितंबर 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।
विकासखंड गैरसैंण की प्रारंभिक वर्ग की दो दिवसीय 26 वीं शरद शीतकालीन क्रीड़ा रैली का मेहलचौरी के मच्छबगड मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथियों द्वारा मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विकासखंड का खेल ध्वज फहराया गया।
बीइओ के प्रतिनिधि के रूप में प्रशासनिक अधिकारी प्रेम श्रीसवाल द्वारा मार्चपास्ट की सलामी ली गयी ।रंग बिरंगी खेल पोशाकों में सजे खिलाडीयों ने न्याय पंचायत के झंडे तले केवीएस के छात्रों द्वारा बजायी गयी बैंड की मधुर धुन पर मैदान का चक्कर लगाकर सभी का मन मोह लिया।
न्याय पंचायतों की टीमों से अतिथियों के परिचय के बाद खेल प्रतियोगिता के सबसे रोमांचक क्षणों में शामिल मशाल दौड में गत वर्ष के चैंपियन कुसरानी न्याय पंचायत के नौगांव विद्यालय के खिलाड़ी ललित ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाने के बाद प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के तहत शालीनता, साहचार्य और सद्भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई।
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मेहलचौरी,कुशरानी,रोहिड़ा,गैरसैंण,देवलकोट ओर आदिबद्री न्याय पंचायतों के 480 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर केवीएस मेहलचौरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुत दी । अतिथियों को क्रीड़ा रैली का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गैरसैंण दुर्गा देवी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से बच्चों में शारीरिक क्षमता विकसित होने के साथ ही बेहतर अनुशासन का भी विकास होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाध्यापक जगदीश राज ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा की शिक्षकों का मार्गदर्शन,बच्चे का अनुशासन ओर अभिभावक की जागरूकता से युवा पीढी हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक नरेंद्र कुंवर एवं फील्ड मार्शल भागवत कोठियाल की देखरेख में आयोजित पहले दिन की प्रतियोगिताओं में अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कुसरानी नौगांव के ललित ने पहला व बाल सदन गैरसैंण के दिव्यांशु ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जीत का आगाज किया।
बालिका वर्ग में केवीएस मेहलचौरी की आराध्या व जखेट देवलकोट की पलक ,जबकि अंडर-11 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सिडलिंग गैरसैंण के राहुल व केवीएस मेहलचौरी के तनिष्क गिरी,बालिका में चौरासैंण देवलकोट की अंशिका व मरोड़ा गैरसैंण की सोनाक्षी ने क्रमशः पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में न्याय पंचायत मेहलचोरी व कुशरानी ,व्यायाम जूनियर वर्ग में गैरसैंण व मेहलचौरी की टीमें पहले व दूसरे स्थान पर रही।खेलकूद प्रतियोगिता के ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र कुंवर ने प्रतिभागी खिलाड़ियों और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मोहन सिंह रावत एंव मनोज शाह के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक में ज्येष्ठ प्रमुख लीलाधर जोशी,व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी,डा.अवतार सिंह नेगी,राइका मेहलचौरी के एनसीसी अधिकारी हितेन्द्र बिष्ट,जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज शाह,जिला मंत्री विक्रम गोसाईं,ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश नेगी,उपाध्यक्ष मोहन रावत,ब्लाक अध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट,खेल प्रशिक्षक राजेंद्र नेगी,गुरू राम राय गैरसैंण के प्रधानाचार्य एन एस रावत,त्रिलोक खत्री,मोहन राम अग्निहोत्री,सुरेंद्र सौंरियाल,महेश रोहियाल,सीआरपी मेहलचौरी पंकज कुमार,रोहिड़ा के भवानी शाह,कुसरानी के भरत सिंह,मुकेश कंडारी,अलका मंमगाई,विनीता,सविता,आंचल,सीता टम्टा,कंचन तिवारी, प्रीति नेगी, तृप्ति बिष्ट, सरोजिनी काला,बबली सेंजवाल,रम्भा साह, लक्ष्मी नेगी,पुष्पा रतूड़ी,शशिकला नेगी,प्रभा नेगी,दमयंती गोसाईं,जसपाल नेगी,बिपिन चंद्र ढोंडियाल,रमेश अग्रवाल,मनोज कुमार,दिनेश जोशी,मंजूषा पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
