सिमली महिला बेस अस्पताल की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों ने निकाली रैली,प्रधान संघ के अध्यक्ष उमेश खंडूड़ी ने किया आमरण अनशन का ऐलान।

सिमली महिला बेस अस्पताल की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों ने निकाली रैली।

प्रधान संघ के अध्यक्ष उमेश खंडूड़ी ने किया आमरण अनशन का ऐलान।

सिमली (चमोली)- 13 जून 2026
रिपोर्ट- ललिता प्रसाद लखेड़ा.

चमोली जनपद के सिमली में स्थित महिला बेस अस्पताल की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया.

बता दें कि,उप जिला अस्पताल महिला बेस सिमली की पांच सूत्रीय समस्याओ को लेकर प्रधान संगठन चमोली के अध्यक्ष उमेश खंडूरी द्वारा चलाया जा रहे सत्याग्रह आन्दोलन के नोवें (09) दिन आज शनिवार को जनपद के ग्राम प्रधानो ने आंदोलन को समर्थन देते हुऐ सिमली बाजार से बेस अस्पताल तक रैली निकाली व स्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी नाराजगी जताते हुये बेस अस्पताल में पंहुच कर वास्तविक जानकारी ली।

महिला ग्राम प्रधान खरसांई शिवानी, लीला देवी ग्राम प्रधान सिरण, राखी देवी ग्राम प्रधान चौकी, सरस्वती देवी ग्राम प्रधान सिदोली ने कहा कि, उप जिला चिकित्सालय महिला बेस का नाम होने पर भी महिला डॉक्टर व महिलाओं को किसी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं.वहीं,राकेश बिष्ट ग्राम प्रधान ऐंड, सन्तोष कुमार ग्राम सभा सिदोली, सुशील गैरोला ग्राम प्रधान चमोला और चूलाकोट के प्रधान भरत कुमार ने कहा बेस अस्पताल सिमली में स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराये जाने के लिए आवाज उठा रहे है लेकिन स्वास्थ्य विभाग बारबार अनदेखी कर अडियल रवैया अपनाये हुऐ है. क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज लडोला ने कहा कि फिजिशियन बाल रोग विशेषज्ञ,महिला रोग विशेषज्ञ व टैकनीशियन नहीं होने से क्षेत्र की जनता को अन्यत्र जाना पड़ रहा है।

प्रधान संघ के अध्यक्ष उमेश खंडूरी ने कहा कि नौ दिनों तक चले सत्याग्रह आन्दोलन में शासन प्रशासन और विभाग ने किसी प्रकार का समाधान नही किया जिस कारण अब आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है.कहा कि,शासन प्रशासन और विभाग से समस्याओ के समाधान का शासनादेश मिलने पर ही आमरण अनशन समाप्त किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!