हल्द्वानी में बदहाल सड़कों को लेकर नाराजगी,बदहाल सड़क के गड्ढों में कांग्रेसियों ने रोपे पौधे।
हल्द्वानी:-05 सितंबर 2026
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। दमुवाढूंगा क्षेत्र में कांग्रेस नेता ललित जोशी ने स्थानीय लोगों के साथ सड़क के पानी से भरे गड्ढों में धान के पौधे लगाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।
हल्द्वानी में बारिश के बीच बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।दमुवाढूंगा क्षेत्र में कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने पानी से भरे गड्ढों में धान के पौधे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए।
पानी से लबालब गड्ढों में धान के पौधे लगाकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हल्द्वानी शहर की कई सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि,सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गड्ढों के कारण कई जगह हादसे की स्थिति भी बनी है और लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्थानीय लोग लंबे समय से सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति और ज्यादा गंभीर हो जाती है। कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि आम जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए शहर की खराब सड़कों का निरीक्षण कराया जाए और सभी गड्ढों को तत्काल भरने का काम शुरू किया जाए।
हल्द्वानी में बदहाल सड़कें हादसों को दावत दे रही हैं। जर्जर और बदहाल सड़क ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।कांग्रेस ने सड़क के बीचों-बीच बने जानलेवा गड्ढों में पौधे रोपकर प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों को नींद से जगाने का काम किया।
