पर्यटकों से भरी XUV खाई में गिरी,अंधेरे में चीख पुकार,7 लोगों का किया गया रेस्क्यू।

पर्यटकों से भरी XUV खाई में गिरी,अंधेरे में चीख पुकार,7 लोगों का किया गया रेस्क्यू।

रामगढ़ (नैनीताल)- 10 दिसम्बर 2025

उत्तराखण्ड में नैनीताल के रामगढ़ में पर्यटकों से भरी गाड़ी मंगलवार देर रात खाई में जा गिरी। एस.डी.आर.एफ., पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कंडम हुई गाड़ी से सुरक्षित निकाला।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के मल्ला रामगढ़ घूमने आए गाज़ियाबाद के पर्यटकों की एक्स.यू.वी.700 गाड़ी सोमवार रात अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद नैनीताल एस.डी.आर.एफ.की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई.मल्ला रामगढ़ के पंचवटी बैंड में रात के समय हुए इस हादसे में अंधेरा होने के कारण केवल चीख पुकार सुनाई दे रही थी।

एस.डी.आर.एफ.टीम की अगुवाई कर रहे सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ड्रैगन लाइट व अन्य महत्वपूर्ण उपकरण लेकर खाई में उतरे। उन्हें, XUV700 वाहन संख्या UP14 FK1616 बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त दिखाई दी.घटना स्थल पर पहुंचकर कर पाया गया कि वाहन में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें सभी घायल पड़े थे। टीम ने सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रैस्क्यू कर एम्बुलेंस से रामगढ़ अस्पताल भेजा। वाहन की स्थिति देखकर घटना का अनुमान लगाया जा सकता है।

रैस्क्यू किये गए घायलों में 14 वर्षीय निष्ठा, 8 वर्षीय शमा, 7 वर्षीय लवीया, नितिन, वाहन चालक सचिन, कंचन और 35 वर्षीय रुचि शामिल थे। चालक की स्थिति गंभीर पाई गई जबकी सभी अन्य लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!