पैदल चल रही महिला को बस ने कुचला,महिला की दर्दनाक मौत।
ऋषिकेश-11 दिसम्बर 2025
मनसा देवी रेलवे फाटक पर पैदल चल रही एक महिला को बस ने चपेट में लेकर कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार की शाम करीब 4:30 कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली कि मनसा देवी रेलवे फाटक पर एक सड़क हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देखा कि एक महिला की बस से कुचल जाने के कारण मौत हो गई है। पुलिस ने सबसे पहले शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान लोगों ने पकड़े ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। बस को भी पुलिस में अपने कब्जे में ले लिया।
चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि महिला की पहचान 40 वर्ष मीनाक्षी निवासी मनसा देवी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति प्रवीण के साथ हरिद्वार रोड से मनसा देवी फाटक की ओर जा रही थी। तभी रेलवे फाटक को क्रॉस कर आ रही बस की चपेट में आकर वह गिर पड़ी और बस ने महिला को कुचल दिया।
