सीलापानी भिकियासैंण के पास बस गिरने की सूचना,7 लोगों की हादसे में मौत की सूचना।

सीलापानी भिकियासैंण के पास बस गिरने की सूचना,7 लोगों की हादसे में मौत की सूचना।

भिक्यासैंण (अल्मोड़ा)-30 दिसम्बर 2025

उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां भिकियासैंण में मंगलवार सुबह भीषण बस हादसा घटित हो गया है। जिसमें 7 लोगों की मौत की प्रारम्भिक सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 12 यात्री सवार थे। हालांकि अभी तक मृतकों एवं घायलों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है जिस कारण मृतकों का आंकड़ा घट-बढ़ सकता है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

बताया गया है कि ये दर्दनाक हादसा उस समय घटित हुआ जब भिकियासैंण से रामनगर को जा रही एक बस भिकियासैंण विनायक जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। इस भयावह बस हादसे में 7 लोगों के मौके पर ही मौत होने की सूचना मिल रही है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

पुलिस की टीम जुटी रेस्क्यू मे

बताते चले 6 शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला जा चुका है। मृतको की पहचान और पता लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम लगातार कार्यवाही में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि खाई की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उचित चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर सड़क की स्थिति और चालक द्वारा बस का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।

दुर्घटना हुई बस रामनगर के कुमाऊँ मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड संस्था की बस संख्या (UK 07 पीए 4025) थी। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे द्वाराहाट नोबाड़ा के लिए चली थी। आज सुबह बस साढ़े छह बजे नोबाड़ा से चली थी। करीब आठ बजे बस सैलापानी बैंड के समीप दुर्घटना हो गई। चालक परिचालक ठीक है। बस रामनगर के मोहम्मद अल्ताफ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!