प्रशासन के साथ मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिवार की वार्ता के बाद परिवार की बनी सहमति,कल खुद को गोली मारकर सुखवंत ने कर ली थी आत्महत्या।
काशीपुर (उधमसिंह नगर)- 12 जनवरी 2026
काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह के द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद आज स्थानीय प्रशासन के द्वारा मृतक परिवार के साथ वार्ता की गई। मृतक सुखवंत के परिवार को दिए गए आश्वासन के बाद मृतक सुखवंत का परिवार प्रशासन के द्वारा दिया गया आश्वासन पर सहमत हो गया है। जिसके बाद दाह संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई है। मृतक सुखवंत के परिवार के द्वारा रखी गई तीन मांगों में से दो मांगों को प्रशासन के द्वारा पूरा किए जाने का आश्वासन दे दिया गया है।
बीती रोज शाम को मृतक सुखवंत सिंह का शव घर आने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया था और ऋषि बीच मृतक के परिवार की तरफ से 3 मांगें प्रशासन के समक्ष रख दी गई थी और आज दोपहर 12:00 बजे तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया था जिसके बाद आज सुबह प्रातः मृतक सुखवंत सिंह के परिवार के साथ एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह और एडिशनल एसपी/सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन के द्वारा वार्ता की गई। इस दौरान एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि मृतक सुखवंत सिंह के परिजनों के द्वारा जो मांगे रखी गई थी और मांगों को पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है साथ ही जो भी समुचित कदम होंगे वह उठाए जाएंगे।
वहीं एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है जिसका संज्ञान स्वयं प्रदेश का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लिया गया है और मंडल आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में मजिस्ट्रेटी जांच बैठा दी गई है। मृतक के परिजनों के द्वारा दोषियों पर कार्रवाई और रकम की रिकवरी के लिए जो मांग रखी गई थी उसे पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन के साथ परिवार की सहमति बन गई है और जो भी विधिक कार्यवाही है वह की जा रही है।
वहीं पूरे मामले में कल से लगातार नजर बनाए हुए किसान नेता जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि आज सुबह प्रशासन के साथ परिवार की वार्ता हुई है जिसमें जो 3 करोड़ 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई थी उनमें से 25 प्रतिशत रकम परिवार को दी जा चुकी है जिस पर प्रशासन ने सहमति जता दी है जबकि 75% रकम के लिए 20 जनवरी को पड़ने वाले भोग से एक दिन पूर्व 19 जनवरी तक का समय प्रशासन ने दिया है, जिसकी रिकवरी दोषियों से की जाएगी। वही मामले में दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है जिस पर परिवार ने सहमति जता दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने भोग से पहले 19 जनवरी तक अमाउंट की रिकवरी नहीं कराई तो 20 तारीख को हाईवे जाम कर दिया जाएगा।
